फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ा करके मायके चली जाती थी इसलिए मार डाला

Thu, 08 Mar 2018 11:21 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
शोहरतगढ़ थाने में पुलिस के गिरफ्त में अभियुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शोहरतगढ़(सिद्धार्थनगर)। पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी को शोहरतगढ़ पुलिस ने क्षेत्र के खुनुवा तिराहे के पास स्थित बाग से गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसओ शोहरतगढ़ अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम पंचायत बगहवा के टोला मधवापुर में मंगलवार की सुबह गांव निवासी कयूमुद्दीन उर्फ कयूम अपनी पत्नी सलिहा (28) पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करके मार डाला था। हत्या को अंजाम देने के बाद से कयूम फरार चल रहा था। मृतका के चाचा की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही थी। उसके गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी।

गुरुवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी खुनुवा तिराहा स्थित बाग के पास मौजूद है और मुंबई भागने की फिराक मेें है। पुलिस की गाड़ी को आता हुआ देख कयूम भागने लगा। जवानों ने दौड़ाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। एसओ ने बताया कि थाने पर लाकर पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी उससे अक्सर झगड़ती थी और नाराज होकर ससुराल भाग जाती थी। झगड़े से नाराज होकर उसे मारना पड़ा। एसओ ने बताया कि अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें