फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैकमैन की सतर्कता से टला रेल हादसा

Wed, 17 Jan 2018 11:17 PM IST
Siddharth Nagar
विज्ञापन
शोहरतगढ़-महथा के बीच चटकी थी पटरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शोहरतगढ़(सिद्धार्थनगर)। ट्रैकमैन की सतर्कता से जिले में बड़ा रेल हादसा मंगलवार देर रात टल गया। दरअसल, जिस ट्रैक से गोरखपुर से लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस को गुजरना था वह चटक गया था। सूचना के बाद पटरी को दुरुस्त कर एक्सप्रेस को गुजारा गया। इससे गोमती एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक शोहरतगढ़ में खड़ी रही। वहीं बुधवार को भी यहां कॉशन के माध्यम से ट्रेनों को गुजारा गया।
विज्ञापन


मंगलवार देररात करीब 1 बजे ट्रैकमैन मातादीन यादव व राजाराम ट्रैक का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उनकी नजर शोहरतगढ़-महथा स्टेशन के बीच किमी 93/1 के पास क्त्रस्ेक पटरी पर पड़ी तो वे चौंक गए। पटरी करीब डेढ़ इंच तक चटकी हुई थी। ट्रैकमैन ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर अजय कुमार को दी। स्टेशन मास्टर ने गोमती एक्सप्रेस को शोहरतगढ़ स्टेशन पर ही रोक दी। आनन-फानन में रेलवे के तकनीकी टीम ने ट्रैक को दुरुस्त किया।

इसी पटरी से रात करीब 11 बजे मालगाड़ी भी गुजरी थी। स्टेशन प्रशासन का दावा है कि तब तक पटरी ठीक थी। बुधवार सुबह गोरखपुर से आए रेलवे के इंजीनियरों ने पटरी का निरीक्षण भी किया। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि पटरी चटकने की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। ठंड के कारण पटरी सिकुड़ कर चटकने की आशंका है। इसे जल्द ही पूरी तरह दुरुस्त करा दिया जाएगा। तब तक कॉशन के सहारे परिचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें