फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक चमत्कारों से रूबरू होंगे ग्रामीण

Wed, 20 Dec 2017 07:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
व‌िज्ञान। - फोटो : demo pics
विज्ञापन
गांवों में अंधविश्वास दूर कर वहां के लोगों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए डीएम राजीव रौतेला ने जिला विज्ञान क्लब का गठन किया है। यह क्लब कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसकी शुरुआत वनटांगिया और मुसहर गांवों से होगी। डीएम इस क्लब के अध्यक्ष होंगे, सीडीओ उपाध्यक्ष और एमएमएमयूटी के अभियंता अमित शंकर समन्वयक। इसी तरह परियोजना निदेशक, डीआईओएस, बीएसए, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला सूचना अधिकारी इस कल्ब के सदस्य नामित किए गए हैं। इसके अलावा क्लब के लिए चार सह समन्वयक भी बनाए गए हैं। इनमें संतोष कुमार सिंह, ई. आंजनेय मणि त्रिपाठी, मांधाता सिंह, ई. प्रवीर आर्या तथा कोषाध्यक्ष रतन कुमार श्रीवास्तव का नाम शामिल है।
विज्ञापन


सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में क्लब का कार्यालय खोला जाएगा। इसकी तरफ से जिले के जूनियर हाईस्कूल, माध्यमिक विद्यालय, कॉलेज तथा यूनिवर्सिटी में विज्ञान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तहत गठित जिला विज्ञान क्लब की पहली बैठक को संबोधित करते हुए बुधवार को डीएम ने कहा कि क्लब, वनटांगिया एवं मुसहर बस्तियों में कार्यक्रम आयोजित करे, जिससे उनका भ्रम व अंधविश्वास दूर हो सके। उन्होंने कहा कि परिषद तय विषयों पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए तिथि, स्थान एवं समय प्रस्तावित करे। मार्च 2018 से पहले सभी कार्यक्रम आयोजित करा लिए जाएं।

क्लब ये कार्यक्रम करेगा आयोजित
क्लब के समन्वयक अमित शंकर ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की तरफ से स्वच्छ पेय जल की गुणवत्ता, परीक्षण, उपयोग, सुरक्षित भंडारण और जल स्रोतों का संरक्षण पर व्याख्यान, प्रदर्शनी व प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसी तरह प्लास्टिक, बॉयो मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण और प्रबंधन पर व्याख्यान व जागरूकता, विज्ञान प्रतियोगिताएं एवं बालक और बालिकाओं की विज्ञान रैली तथा विज्ञान के चमत्कारों पर व्याख्यान व प्रदर्शनी आदि विषयों पर दो-दो कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें