फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा ने बीआरडी का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
तीमारदारों ने की गार्डों के अभद्र होने की शिकायत
विज्ञापन

अतिरिक्त महानिदेशक चिकित्सा-शिक्षा ने बीआरडी का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभाग की बेहतरी की कड़ी में सोमवार को एक बार फिर अतिरिक्त महानिदेशक चिकित्सा-शिक्षा डॉ. जीके अनेजा बीआरडी पहुंचे। उन्होंने बालरोग विभाग और इंसेफेलाइटिस वार्ड का निरीक्षण किया। इसके बाद प्राचार्य के साथ बैठक भी की। निरीक्षण के दौरान तीमारदारों ने गार्डों की ओर से की जा रही अभद्रता की शिकायत की। वार्ड में दरवाजे टूटे देखकर भी वह नाराज हुए।
विज्ञापन

हालांकि अतिरिक्त महानिदेशक को इंसेफेलाइटिस वार्ड की व्यवस्था पहले की तुलना में बेहतर मिली। डॉक्टरों से मरीजों की बाबत जानकारी ली। मौतों के आंकड़ों में गिरावट देखकर उन्हें शाबासी भी दी। इसके साथ ही निर्देश दिया कि मरीजों के इलाज में किसी तरह की कोई लापरवाही न होने पाए। वार्ड में साफ-सफाई समेत मरीज के साथ एक तीमारदार रहने की व्यवस्था का पालन कराने का भी निर्देश दिया। इस दौरान उनके साथ प्राचार्य डॉ. पीके सिंह और वार्ड 100 के नोडल अधिकारी डॉ. भूपेन्द्र शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें