फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता प्रेस में गीता जयंती समारोह रामकथा से शुरू

Mon, 27 Nov 2017 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रामकथा कहते गौरदास जी महाराज। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गीता प्रेस में रविवार को रामकथा से गीता जयंती समारोह की शुरुआत हुई। वृंदावन से पधारे कथा व्यास गौरदास जी महाराज ने श्रीराम के अनन्य भक्त गोस्वामी तुलसी दास की जीवनी के साथ कथा की शुरुआत की। इससे पहले ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल और देवी दयाल ने माल्यार्पण कर गौरदास जी महाराज का स्वागत किया।
विज्ञापन


कथा को विस्तार देते हुए कथा व्यास ने कहा कि भगवान की कथा सुनने मात्र से कुछ नहीं होगा, इसे जीवन में उतारना भी जरूरी है। भगवान राम ने अपने जीवन में विभिन्न चरित्रों का आदर्श रूप पेश किया। पिता के प्रति पुत्र का कर्तव्य हो या भाई के लिए, इन सबका आदर्श स्वरूप श्रीराम का जीवन है। भगवान के चरित्र से इन चीजों को अपनाकर हम आदर्श समाज की स्थापना कर सकते हैं। इस मौके पर गीता प्रेस में सजाई गई फुलवारी, केवट, सबरी प्रसंग आदि की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर उत्पाद प्रबंधक लालमणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें