फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन पर गुस्साए लोग

Mon, 06 Nov 2017 11:41 PM IST
deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना के कोठवा बावन मोर्चा गांव में एक व्यक्ति पर पत्नी और तीन बच्चों सहित धर्म बदलने की बात को लेकर तनाव हो गया। सोमवार की देर शाम उसके घर करीब 70 की संख्या में एक समुदाय विशेष के लोग एकत्र हुए। बैठक के बाद दावत का दौर शुरू हुआ। धर्म बदलने वाले शख्य द्वारा इस तरह का आयोजन करने पर गांव के लोग भड़क गए। एक धर्म विशेष के लोगों की जुटान देखकर तनाव हो गया। गांव वालों ने हेतिमपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे। तनाव देख थानेदार को सूचना दी गई। थानेदार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस फोर्स देखकर समुदाय विशेष के लोगों के बीच हड़कंप मच गया। भाग रहे कुछ लोगों को पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। शख्स पर धर्म बदलने का आरोप लगा रहे लोगों और दूसरे समुदाय के लोगों को बैठाकर पुलिस ने बात की। काफी देर तक बातचीत का दौर चलता रहा। इसके बाद दोनों समुदाय के लोगों को समझाया-बुझा कर मामला शांत कराया गया। आरोपी और उसके परिवार वालों को मंगलवार की सुबह थाने पर बुलाया गया है। आरोपी के माता-पिता भी उसके इस कदम के खिलाफ हैं। आरोपी के पिता का कहना है कि काफी समझाने-बुझाने पर भी उनका बेटा धर्म बदलने पर अड़ा हुआ है। हेतिमपुर पुलिस चौकी इंचार्ज का कहना है कि धर्म परिवर्तन की बात पर गांव में तनाव की सूचना मिलने पर पुलिस गई थी। एक समुदाय विशेष के लोगों की भीड़ दिखने पर उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। समझा-बुझा कर मामला शांत करा दिया गया है। गांव में तीन-चार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें