फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में बनेगा टूरिस्ट फै सिलिटी सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। पर्यटन के लिहाज से कुशीनगर के दिन अब जल्द ही बहुरने वाले हैं। वहां प्रदेश के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों की तरह ही टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर, पर्यटक सूचना केंद्र, कांफ्रेंस हॉल कम सुविधा केंद्र और प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। पर्यटन विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के नेतृत्व में कुशीनगर में इन सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से सर्वे भी किया जा चुका है।
पर्यटन की दृष्टि से सारनाथ, कपिलवस्तु, कुशीनगर, गया को बौद्ध सर्किट में शामिल किया गया है। हाल ही मेेें कुशीनगर और कपिलवस्तु के सुंदरीकरण के लिए सरकार ने करीब 48 करोड़ रुपये का बजट जारी किया था। पर्यटन अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि महानिदेशक के निर्देश पर जल्द ही डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर उसे शासन के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


एक ही छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं
टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर के अंतर्गत क्लॉक रूम, रेस्ट रूम, टॉयलेट ब्लॉक, मनी एक्सचेंज काउंटर, ट्रेवेल्स एजेंसी के साथ हैंडीक्राफ्ट के आइटम भी रखे जाएंगे। कुशीनगर में पर्यटन विभाग की जमीन पर बने मेडिटेशन सेंटर का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन


साउंड एंड लाइट शो की तैयार हो रही स्क्रिप्ट
कुशीनगर और कपिलवस्तु में होने वाले साउंड एंड लाइट शो की स्क्रिप्ट तैयार की जा रही है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने बौद्ध भिक्षुओं के साथ बैठक कर स्क्रिप्ट पर चर्चा की है। जल्द ही वहां भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित साउंड एंड लाइट शो शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें