फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यदेव अध्यक्ष, स्वतंत्र बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अधिवक्ता भवन में हुई। इसमें सत्यदेव सिंह को अध्यक्ष और स्वतंत्र कुमार पांडेय को महामंत्री चुना गया। अन्य पांच पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी शत्रुध्न तिवारी, सहायक अश्वनी श्रीवास्तव व मनीष की देखरेख में हुए चुनावी प्रक्रिया में कुल 511 में से 428 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित सत्यदेव सिंह को 326 मत मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमेश चंद्र त्रिपाठी को 102 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद के लिए स्वतंत्र कुमार पांडेय को 300 व प्रतिद्वंद्वी हरिशरण श्रीवास्तव को 105 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए नारद मुनि पांडेय को 253 और प्रतिद्वंद्वी गणेश मणि को 155 मत प्राप्त हुआ। देर शाम चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही विजेता और उनके समर्थक झूम उठे।
विज्ञापन


ये पदाधिकारी चुने गए निर्विरोध : रूप नरायन पांडेय, महेश्वर प्रताप सिंह, सुशील मणि, सुधीर कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, दुर्गा प्रसाद पांडेय कोषाध्यक्ष, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, अनूप कुमार त्रिपाठी, राजकुमार श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री, श्याम नरायण मौर्य, रामशंकर यादव, एजाज अहमद, एहतेशामुद्दीन, सत्य नरायण वर्मा, प्रभाकर गुप्ता, कार्यकारणी सदस्य वरिष्ठ, मनोज कुमार वर्मा, जगदंबा प्रसाद यादव, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, पंकज कुमार श्रीवास्तव, सरफराज खां, राघवेंद्र कुमार श्रीवास्तव को कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ चुने गए।

चुनाव को गलत बताया : सिद्धार्थनगर। जिला बार एसोसिएशन के दूसरे गुट के अध्यक्ष सूर्य नारायन सिंह ने चुनाव को गलत बताया है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना चुनाव के तीन वर्षों तक अध्यक्ष बने रहे और अब फिर मनमानी तरीके से चुनाव कराया गया है। पूर्व में उनके नेतृत्व में कमेटी सर्वसम्मति से गठित की जा चुकी है, जिससे बार कौंसिल को भी अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें