फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
तीन बिजली उपकेंद्रों में खराबी से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सात घंटे तक बिजली गुल रही। देर रात करीब दो बजे हुई इस कटौती से शहरवासी बेचैन हो गए। सुबह पानी का संकट भी खड़ा गया। नार्मल, लालडिग्गी में ब्रेकडाउन लेने और बरहुआं से लालडिग्गी 33 हजार केवी लाइन पर पेड़ गिरने से यह समस्या पैदा हुई। बिजली विभाग के मुताबिक इन क्षेत्रों के 10 हजार से ज्यादा परिवार प्रभावित हुए।
मरम्मत के बाद सुबह 9 बजे नार्मल व लालडिग्गी सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल हुई। बेतियाहाता के शिवम ने बताया कि सुबह पानी के लिए मारामारी रही। घर में पानी की टंकी खाली हो गई। सरकारी हैंडपंप पर घंटों लोग लाइन लगाकर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। जगन्नाथपुर के अंकित ने बताया कि रात दो बजे कटी लाइट सुबह नौ बजे आई। रात जागकर गुजारनी पड़ी। एसडीओ रुस्तमपुर सुजीत गुप्ता ने बताया कि नौसड़ के पास 33 हजार केवी लाइन पर पेड़ की डाली गिरने से लालडिग्गी व नार्मल उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में बाधित हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


33 और 11 हजार केवी लाइनों का होगा सर्वे
गोरखपुर। महानगर की बदहाल बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर मुख्य अभियंता शहर एके सिंह ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने अधिशासी अभियंताओं को 33 हजार एवं 11 हजार केवी लाइनों का सर्वे कराने को कहा है। मुख्य अभियंता ने अपने कार्यकाल के पहले हुए मेंटीनेंस के काम पर ताज्जुब जताते हुए उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व के दिनों की लापरवाही ही है कि हल्की हवा चलने पर भी पोल व तार टूटकर गिर जा रहे हैं। सबसे ज्यादा मुश्किल 33 हजार की लाइनों पर पेड़ की डाली गिरने से है। उन्होंने बताया कि महानगर में 33 हजार व 11 हजार केवी लाइनों का सर्वे कराने के बाद उन रास्तों में आने वाली पेड़ की डालियां काटी जाएंगी। साथ ही ट्रांसफॉर्मर के आसपास झाड़-झंखाड़ भी साफ कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें