फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची कारोबारियों पर बढ़ाएं सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि शराब की नीति को और सुलभ बनाया जाएगा। इसके लिए निरंतर प्रयास चल रहा है। नई आबकारी नीति के लिए 10 राज्यों का भ्रमण कर वहां की नीति से भी मदद ली जा रही है। उन्होंने राजस्व बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि हाईवे की दुकानें हटने से 2016-17 में करीब छह हजार करोड़ रुपये की राजस्व हानि हुई है।
आबकारी मंत्री शनिवार को सर्किट हाउस में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कच्ची शराब के कारोबारियों पर सख्ती और बढ़ाई जाए। अफसर यह सुनिश्चित करें कि किसी भी दशा में कच्ची शराब का निर्माण और बिक्री न होने पाए। इसके लिए निरंतर प्रवर्तन किया जाना जरूरी है। जहां से भी कच्ची शराब के खिलाफ शिकायत मिले, विभाग फौरन जांच कर कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कच्ची शराब के कारोबार को चुनौती के तौर पर लिया जाए और इसमें संलिप्त लोगों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। मंत्री ने अफसरों को भरोसा भी दिलाया कि विभाग में जिन भी संसाधनों की जरूरत महसूस की जाएगी, उसे पूरा कराया जाएगा। बैठक के दौरान अफसरों ने बताया कि अभी तक 50 हजार लीटर से ज्यादा कच्ची शराब पकड़ी जा चुकी है। कई लोगाें के खिलाफ कार्रवाई भी हुई है। समीक्षा के दौरान गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़ मंडल के आबकारी विभाग के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें