होटल शिवाय में बैठक करते कांग्रेसी।
- फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। कांग्रेस नेता व पूर्व अध्यक्ष शरदेंदु कुमार पाडेय की अध्यक्षता में बुधवार को होटल शिवाय में बैठक कर कांग्रेसियों ने मेडिकल कॉलेज घटना की सीबीआई से जांच की मांग की। साथ ही बैठक में पार्टी को मजबूत करने के साथ ही जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान नौ सदस्यीय कमेटी का भी गठन हुआ जो भालोटिया मार्केट स्थित कांग्रेस दफ्तर को बचाने के लिए संघर्ष करेगी। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मेडिकल कॉलेज में मरे बच्चों, डोहरिया कला के शहीदों और मुजफ्फरनगर रेल हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि दी। बैठक में लालचंद निषाद, डॉ. तेज प्रताप शाही, रामजनम यादव, कदम तिवारी, डॉ. एसपी त्रिपाठी, विजय कुमार, शिवसागर पांडेय, आरडी चतुर्वेदी, मो. असलम खान, गणेश मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तीन तलाक पर फैसले का किया स्वागत
गोरखपुर। कांग्रेस के उपाध्यक्ष मार्कंडेय प्रसाद सिंह ने तीन तलाक पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। कहा कि मुस्लिम समाज की महिलाओं के साथ क्रू रता पर यह सामाजिक न्याय की जीत है। इस फैसले से मुस्लिम महिलाओं को जीने का अधिकार मिल गया है।
राहत सामग्री बांटी
कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश मुख्य संगठक प्रमोद कुमार पांडेय की अगुवाई में सेवादल के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कठउर, लहसड़ी और राप्ती बांध पर आसरा लिए पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान पूनम मिश्रा, सादिया, नीलम चतुर्वेदी, रुचि मिश्रा, मुन्नी देवी, नूरजहां, जुगन, साहिना, रुकसाना, सुमन, सुनीता, संध्या यादव, रूबी लक्ष्मी, मैरून निशा, संगीता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।