फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आते ही खाली करवा दी गई सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अचानक गोरखपुर आने से राहगीर जाम में फंस गए। रोड ब्लॉक होने, दुकान बंद कराने से कारोबार भी प्रभावित हुआ। उनके आगमन को देखते हुए एअरपोर्ट होते हुए मोहद्दीपुर, फातिमा रोड, खजांची चौक और मेडिकल कॉलेज रोड को खाली करा दिया गया। कर्फ्यू सा नजारा नजर आया।
विज्ञापन

रविवार सुबह आठ बजे से एएसपी चारु निगम कई थानेदारों के साथ रूट डायवर्जन में जुट गईं। अचानक रूट डायवर्जन से लोगों को काफी परेशानी हुई। सड़क के आसपास की दुकानों को न खोलने की हिदायत दी गई। सड़क के किराने खड़े वाहन, ठेलों को हटवा दिया गया। लोगों को समझ में नहीं आया कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। सड़क के किराने चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात कर दी गई। सुबह सड़कों पर कर्फ्यू जैसा नजारा था। खजांची चौक की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को रोक दिया गया। सड़क पर चलने वाले टेंपो को जगह-जगह खड़ करा दिया गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। चरगांवा ब्लाक के बाहर कुछ लोग टेंट लगाकर बैठे थे। उन्हें भी हटा दिया गया। करीब दो घंटे तक पुलिस सड़क पर सुरक्षा को लेकर पसीना बहाती रही। वहीं मेडिकल कालेज में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके बाद भी सुरक्षा में सेंध लगाते हुए छात्रनेताओं ने सीएम को काला झंडा दिखा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें