फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
शाहपुर थानाक्षेत्र के जेल बाईपास रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में रविवार तड़के तीन बजे आग लग गई। आग की लपटें देखकर मकान मालिक ने दुकान मालिक और फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची दमकल ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। दुकान मालिक के मुताबिक छह हजार रुपये नकद समेत आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
विज्ञापन

पादरी बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक हकीम नंबर दो निवासी मिथिलेश कुमार ने दो साल पहले दुकान खोली थी। शनिवार रात दुकान बंदकर वह घर चले गए। भोर में तीन बजे के करीब शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। बाहर सो रहे सुजीत ने मिथिलेश और दमकल कर्मियों को घटना की सूचना दी। इसके बाद पास में लगे सुजीत की गाड़ी धुलाई मशीन से स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें