फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता एसोसिएशन का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में कृष्ण कुमार त्रिपाठी अध्यक्ष और रवींद्र कुमार श्रीवास्तव महामंत्री निर्वाचित हुए हैं। चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रमाशंकर तिवारी ने बताया कि कार्यकारिणी सदस्यों को छोड़कर शेष पदों की मतगणना संपन्न हो गई है। सदस्य पद की मतगणना आठ अगस्त को होगी।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार त्रिपाठी को 269 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमिताभ त्रिपाठी को 42 मतों से हराया। महामंत्री पद के लिए रवींद्र कुमार श्रीवास्तव (311 मत) ने रमाशंकर राम त्रिपाठी को 155 मतों से पराजित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमे नरेंद्र कुमार पांडेय विजयी घोषित किए गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए उपेंद्र धर दूबे को विजयी घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे थे, जिसमें प्रमोद कुमार को 327 मतों के साथ विजयी घोषित किया गया। संयुक्त मंत्री पद पर उमेश चन्द्र पाठक विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंबरीष कुमार राय को 33 मतों से शिकस्त दी। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रमाशंकर तिवारी ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर अधिवक्ताओं को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें