फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटेंगे छात्रनेताओं के बैनर पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी कैंपस और प्रशासनिक भवन में लगे छात्रनेताओं के बैनर और पोस्टर हटाएं जाएंगे। कुलपति प्रो. वीके सिंह ने सख्त रुख अख्तियार करतेे हुए रजिस्ट्रार को ऐसे नेताओं को चिह्नित कर उनकी सूची तलब की है। साथ ही यूनिवर्सिटी की दीवारों पर बिना अनुमति लगाए गए बैनरों और पोस्टरों को हटाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव सितंबर में संभावित है, लेकिन शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से काफी पहले ही भावी प्रत्याशियों ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासनिक भवन और कैंपस के अंदर और बाहर की दीवारों पर छात्रनेताओं के पोस्टर चस्पा हैं। कुलपति ने इसे हटाने के आदेश दिए हैं। बता दें कि छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रभावी लिंगदोह कमेटी के नियमानुसार प्रत्याशियों को किसी भी प्रकार की मुद्रित प्रचार सामग्री का उपयोग प्रतिबंधित है, लेकिन यह नियम आचार संहिता लागू होने के बाद प्रभावी होगा। ऐसे में प्रत्याशी खुुलेआम इन नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें