फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईन का निलंबन वापस, आजमगढ़ से रहेंगे संबद्

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान निलंबित किए गए एक्सईएन आरसी पांडेय का निलंबन एमडी ने वापस ले लिया है और उन्हें आजमगढ़ के मुख्य अभियंता (वितरण) दफ्तर से संबद्ध कर दिया है। एक्सईएन के निलंबन से अधिकारियों में नाराजगी थी और इसे लेकर विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गए थे।
13 जून को आई आंधी से चार उपकेंद्रों की हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे गोरखनाथ क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। 14 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर थे। इसी बीच बिजली गुल रहने की शिकायत मिली। इससे नाराज होकर सीएम ने एमडी को फटकार लगाई और मामले में कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद में क्षेत्र के एक्सईएन को निलंबित कर दिया गया। राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ ने इस निलंबन का विरोध शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ की हुई जीत
नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता आरसी पांडेय के निलंबन वापसी को अभियंता संघ ने संगठन की जीत बताया है। क्षेत्रीय सचिव अजित त्रिपाठी ने कहा कि संघ के आंदोलन को बड़ी सफलता मिली है। यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें