फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडी पूर्वांचल ने शहर की बिजली का ब्योरा मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
शहर के विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन के निलंबन के बाद अब लापरवाही बरतने वाले दूसरे अभियंता भी पूर्वांचल एमडी के निशाने पर हैं। एमडी ने मुख्य अभियंता को पत्र भेजकर शहर में खंडवार बिजली कटौती का ब्योरा मांगा है। इससे बिजली अभियंताओं में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर दौरे से एक दिन पूर्व 13 जून को आंधी-पानी से शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। चार उपकेंद्रों की 33 केवी लाइन के पोल टूटने से बिजली आपूर्ति चालू करने में देर हो गई। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा तो उन्होंने उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन के एमडी से नाराजगी जताई। आनन-फानन में पूर्वांचल एमडी ने खंड द्वितीय के एक्सईएन आरसी पांडेय को निलंबित कर दिया। इस पर राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दे दी। अब पूर्वांचल एमडी ने बिजली कटौती का खंडवार ब्योरा मांगकर अभियंताओं को दबाव में ला दिया है। शेड्यूल से कम बिजली आपूर्ति के लिए जिम्मेदार अवर अभियंता, एसडीओ और एक्सईएन का नाम भी मांगा है। दूसरी ओर शनिवार को अभियंता संघ ने एमडी से मुलाकात कर अपना विरोध जताया। एमडी ने जांच कराकर निलंबन वापस लेने का आश्वासन दिया। इधर, शनिवार को पूरे दिन विभिन्न खंडों में बिजली आपूर्ति का डाटा तैयार करने का काम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें