कसया थाने में विदेश भेजने के नाम पर ठगी के शिकार युवकों ने दी तहरीर।
- फोटो : अमर उजाला
कसया। विदेश भेजने के नाम पर ठगी के शिकार युवकों ने गुरुवार को थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि संस्था के संचालक ने अब कार्यालय बंद कर दिया गया है। आरोप यह भी है कि उसका मोबाइल भी बंद है।
पीड़ित सकरौली निवासी साहब मिश्र ने तहरीर में कहा है कि संस्था के कार्यालय पर कसया थाने के निवासी युवक और युवती काम कर रही थी। संचालक ने विदेश भेजने के नाम पर 80-80 हजार रुपये ले लिया है। इस दौरान रामकोला के सोनू कुमार चौरसिया, महराजगंज के सईद अली, बतरडेड़ा के राजन कुमार गोंड, राबबर चरगहां के मनोज कुमार, नवापार के पवन कुमार राजभर, कसया के चेतन कुमार मद्धेशिया, कुबेरस्थान के गुड्डू गुप्ता, बैजनाथ, बेलही के बबलू यादव समेत काफी संख्या में युवक मौजूद रहे। एसओ प्रभारी राम लक्ष्मण सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आ गया है। इसकी जांच कराई जाएगी।