फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में चार समूह चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विज्ञान कांग्रेस में चार समूह चयनित
विज्ञापन

समूहों के बच्चे प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के बाबत होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चार समूहों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

जनपद स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का सोमवार को डीएम डॉ. राजशेखर ने उद्घाटन किया। सिटी इंटरनेशनल स्कूल में हुए कार्यक्रम में सभी ब्लॉकों के चयनित विद्यार्थी शामिल हुए। बाल वैज्ञानिकों की ओर से तैयार प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। निर्णायक मंडल ने चार समूहों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया। डीएम ने कहा कि विज्ञान का समाज के विकास में अहम योगदान है। जिस तरह बच्चों ने अपने मॉडल तैयार किए हैं, वह सराहनीय है। डीएम ने मॉडलों का निरीक्षण किया और संबंधित विद्यार्थी से सवाल भी पूछे। अध्यक्षता प्रो. जेपी शुक्ल ने किया। विज्ञान और अध्यात्म को जोड़कर बच्चों को विज्ञान की कई खूबियों के बारे में बताया। जिला समन्वयक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के बारे में जानकारी दी। प्रीती खंडेलवाल और मुकेश खंडेलवाल ने स्वागत किया। जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रथम स्थान पर सिटी इंटरनेशनल स्कूल की वैष्णवी त्रिपाठी, दूसरे स्थान पर किसान इंटर कॉलेज भानपुर के आशीष रावत, तीसरे स्थान पर जीवीएम स्कूल के दिव्यांश जायसवाल और चौथे स्थान पर आरएलएस सिटी इंटरनेशनल स्कूल के युवराज कसौधन की टीम रही। दो टीमों का चयन प्रतीक्षा सूची के लिए भी किया गया। जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग के सूरज उपाध्याय और जीवीएम के आदित्य की टीमें शामिल हैं। समापन सीओ सदर आलोक सिंह, संतोष सिंह ने किया। सभी बच्चों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीओ आलोक सिंह ने जीवन में विज्ञान के महत्व के बारे में बताया। निर्णायक मंडल के सदस्यों सुरेश चंद्र वर्मा, अरविंद सिंह, सोनिका गिरोत्रा, सौरभ तुलस्यान, शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी, विवेक मणि त्रिपाठी थे। इस दौरान विनय शुक्ल, कैलाश दुबे, संतोष, सुनील त्रिपाठी, अरविंद मिश्र, प्रमोद मिश्र, शबनम यादव बैजनाथ मिश्र अंकित गुप्त सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें