फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में पुलिस चौकी पर हमला, तोड़फोड़, पुलिस जीप को फूंका

Sat, 22 Sep 2018 02:33 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
बवाल के दौरान तोड़ी गई कार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भटहट (गोरखपुर)। ताजिया जुलूस के दौरान करंट की चपेट आने से खुर्शीद उर्फ गोल्डन (24) शुक्रवार की शाम गंभीर रूप से झुलस गया। उसके बाद भीड़ ने भटहट पुलिस चौकी पर धावा बोलकर तोड़फोड़ की। पुलिस की जीप को आग के हवाले कर दिया। भीड़ में फंसे दरोगा दिलीप कुमार चौधरी और होमगार्ड ओम प्रकाश सिंह पर तलवार से हमला किया गया। तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

अमवा गांव से ताजिया का जुलूस शुक्रवार की शाम को निकाला गया। ट्रैक्टर-ट्राली पर साउंड सिस्टम रखा था। उसके ऊपर कई युवक बैठे थे। जुलूस भटहट पुलिस चौकी के सामने पहुंचा तो गुलरिहा थानाक्षेत्र के अमवा गांव निवासी खुर्शीद का सिर हाईटेंशन लाइन के तार के छू गया। तेज आवाज के बाद खुर्शीद छिटककर नीचे गिरा। घटना से नाराज लोगों ने ताजिया सड़क पर रखकर महराजगंज-गोरखपुर मार्ग को जाम कर दिया। थोड़ी देर बाद भीड़ उग्र हो गई। राहगीरों को पीटना शुरू कर दिया। भीड़ में शामिल कई लोगों के हाथों में लाठियां, डंडे और तलवार थे। इसी दौरान भीड़ ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर भटहट पुलिस चौकी पर हमला बोल दिया। चौकी इंचार्ज की कुर्सी, टेबल आदि तोड़ दिए और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज फाड़ डाले। पथराव करके चौकी के बाहर खड़ी कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उत्पात देखकर चौकी इंचार्ज पीके सिंह सहित सिपाही भाग निकले। सबने भटहट दलित बस्ती में जाकर जान बचाई। मामले की सूचना पर एसपी नाथ रोहित सिंह सजवाण और पुलिस क्षेत्राधिकारी (अपराध) प्रवीन कुमार सिंह पहुंचे। लोगों को समझाकर पहले ताजिया उठवाया, फिर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

कानून हाथ में लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ताजिया जुलूस रूट पर हाईटेंशन लाइन का तार लटका तो नहीं था, इसकी रिपोर्ट ली जा रही है। - रोहित सिंह सजवाण, एसपी नार्थ

देवरिया में करतब देख रहे किशोर के गले पर लगी तलवार, तोड़फोड़

देवरिया। ताजिया जुलूस के दौरान गौरी बाजार के निकट शाम 6:30 बजे देवकुआं लंगड़ी चौराहा निवासी विशाल उर्फ कान्हा (14) को तलवार लगने से मामला बिगड़ गया। गुस्साए दूसरे पक्ष के लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ की। वहीं, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर हीरामन गांव स्थित कर्बला में ताजिया मिलान के दौरान दो गांवों के ताजियादारों में मारपीट हुई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

कुशीनगर में ताजिया घुमाने के विवाद में चले ईंट-पत्थर, 12 घायल

टेकुआटार (कुशीनगर)। कुरहवा गांव में ताजिये का जुलूस घुमाने को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। ईंट-पत्थर चलने से 12 लोग घायल हो गए। । एहतियातन यहां पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं, विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरीश्रीराम गांव से निकला मुहर्रम का जुलूस जैसे ही माधोपुर चौराहे पर पहुंचा, लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। पुलिस ने समझाया, उसके बाद जुलूस आगे बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें