फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की सीडीएमए सेवा 5 सितंबर से बंद

Wed, 22 Aug 2018 01:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
bsnl
विज्ञापन
गोरखपुर। बीएसएनएल की सीडीएमए सेवा पांच सितंबर से समाप्त कर दी जाएगी। सीडीएमए सिम व इसके प्लान लेने वाले उपभोक्ता उसी नंबर का जीएसएम सिम नजदीकी उपभोक्ता सेवा केंद्र से ले सकेंगे। अब तकरीबन सभी टेलीकॉम कंपनियां जीएसएम नेटवर्क पर काम करने वाला सिम कार्ड ही जारी कर रही हैं। इस कारण जीएसएम सिम के मीनी व माइक्रो सिम कार्ड वाले मोबाइल फोन आने लगे हैं। ऐसे में सीडीएमए सिम की बिक्री न के बराबर हो गई थी। इसके प्लान भी सीमित थे। एसडीओ वीपी सिंह ने बताया कि बीएसएनएल के नीतिगत कारणों की वजह से पूर्वांचल में इस सेवा को पूरी तरह बंद किया जा रहा है। बताया कि पांच सितंबर से बीएसएनएल की सीडीएमए सेवा समाप्त कर दी जायेगी। उपभोक्ता अपना नंबर पोर्ट करा लें। उसी नंबर का जीएसएम सिम कार्ड लेकर बीएसएनएल के प्रमोशनल टैरिफ स्कीम का लाभ उपभोक्ता ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें