फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन

गांव वालों ने प्रधान पर लगाया घर उजाड़ने की धमकी देने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। निचलौल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चैनपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान चुनावी रंजिश में उनका घर उजाड़ने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम को दिए पत्रक में कहा है कि गांव की एक भूमि पर 50 वर्षों से हमारे पूर्वज रहा करते हैं। वह जमीन प्राथमिक विद्यालय से कुछ दूरी पर है। जो पहले गड्ढा हुआ करता था। इसी जमीन पर पूर्वज झोपड़ी बना कर अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे। कुछ दिन बाद उक्त भूमि पर 122 बी का मुकदमा भी चला। फिर मुकदमा खारिज हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस बीच ग्राम प्रधान चुनावी रंजिश को लेकर घर उजाड़ने की धमकी दे रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम से न्याय दिलाने की मांग की। पत्रक देने वालों में बख्शीष अली, नूरलैन, सुरेंद्र साहनी, लालजी, जगरनाथ, रहीस अली, रामआशीष, सराफुद्दीन, सहीबुन, सुग्रीव चौहान, कुसमावती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें