गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में शनिवार से स्नातक में प्रवेश शुरू हुआ। पहले दिन 122 सीटों पर दाखिले हुए। इनमें बीएससी बॉयो में 35, बीएससी गणित में 69, बीएससी गृह विज्ञान में 06 और बीसीए में 12 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। अब रविवार को इन कक्षाओं के साथ बीए और बीकॉम में भी प्रवेश शुरू होगा। इन पाठ्यक्रमों के लिए कट ऑफ सूची पहले ही जारी की जा चुकी है।
नए शैक्षिक सत्र में दाखिले के लिए शनिवार सुबह से ही दीक्षा भवन परिसर में विद्यार्थी इकट्ठे होने लगे थे। अधिष्ठाता विज्ञान संकाय प्रो. हरि शरण के संयोजन में तय समय पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। निर्धारित कट ऑफ के अनुसार अर्ह अभ्यर्थियों ने प्रमाण पत्रों की जांच कराई और प्रवेश सुनिश्चित कराया। काउंसिलिंग के लिए अभ्यर्थियों को सभी अंक पत्र और प्रमाण पत्र की मूल प्रति और स्व हस्ताक्षरित छायाप्रति लेकर पहुंचना होगा। प्रवेश समन्वयकों ने बताया है कि अभ्यर्थियों के लिए स्थानांतरण प्रमाण पत्र और अंतिम संस्था के प्रधानाचार्य से जारी चरित्र प्रमाण की मूल प्रति और काउंसिलिंग लेटर के साथ प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र लेकर आने की बाध्यता भी रखी गई है। प्रतीक्षा सूची में प्रवेश वरीयता क्रम में स्थान रिक्त रहने पर ही किया जाएगा।
आज की प्रवेश मेरिट
बीए
सभी संवर्ग : 270 या उससे अधिक
सभी संवर्ग : 269.5 से 241.5 तक (प्रतीक्षा सूची)
कर्मचारी पाल्य : सभी अभ्यर्थी
दिव्यांग व सैनिक कोटा : सभी सामान्य अभ्यर्थी
बीएससी गणित
सभी संवर्ग : 242.5 से 234 तक
बीएससी बॉयो
सभी संवर्ग : 266 से 247 तक
सामान्य दिव्यांग : 156 या उससे अधिक
भूतपूर्व सैनिक पाल्य : 181 या उससे अधिक
कार्यरत सैनिक पाल्य : 238 या उससे अधिक
बीसीए
सभी संवर्ग : 28.5 से 264 तक
सामान्य दिव्यांग : सभी अभ्यर्थी
बीएससी गृह विज्ञान
सभी संवर्ग : 165.5 से 156 तक
बीकॉम
सभी संवर्ग : 273 या उससे अधिक
सामान्य दिव्यांग : 210 या उससे अधिक
भूतपूर्व सैनिक पाल्य : 219 या उससे अधिक
कार्यरत सैनिक पाल्य : 228 या उससे अधिक