फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग छुपाएं नहीं तत्काल बताएं

Mon, 07 May 2018 12:27 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
पुलिस अफसरों ने थानाें पर बारात घर संचालकों के साथ बैठकें कीं। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बारात घर संचालकों के साथ रविवार को जिले के हर थाने में एसपी और सीओ रैंक के अफसरों ने बैठक की। इस दौरान बारात घर में सीसीटीवी कैमरा लगाने और पार्किंग की व्यवस्था करने को कहा गया। साथ ही चेताया गया कि हर्ष फायरिंग हुई तो संचालक पर भी कार्रवाई होगी। यदि बारात घर में कोई अनहोनी हो जाए तो उसे छिपाने की जगह पुलिस को तत्काल सूचना दें, ताकि कार्रवाई हो सके। डीजे के समय का पालन हो। इस दौरान पुलिस ने बारात घर संचालकों की समस्याएं भी सुनीं और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


एसएसपी शलभ माथुर के आदेश पर रविवार शाम साढ़े चार बजे सभी थानों पर ये बैठकें बुलाई गई थीं। कोतवाली थाने में एसपी सिटी विनय कुमार सिंह और गोरखनाथ थाने में एसपी क्राइम आलोक शर्मा खुद पहुंचे थे। इसके अलावा अन्य थानों में सीओ रैंक के अफसरों ने संचालकों से बातचीत कर उन्हें नियम-कानून याद दिलाए। एसपी सिटी विनय कुमार सिंह ने बताया कि बारात घर संचालकों को मेन गेट से लेकर अंदर तक सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश दिया गया है। इन कैमरों की क्वालिटी और मेमोरी बेहतर होनी चाहिए।

बारात घर में पार्किंग स्थल की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि आसपास जाम न लगने पाए। यदि पार्किंग नहीं हो तो गार्ड की व्यवस्था होनी चाहिए। कोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए डीजे के समय का पालन करने और हर्ष फायरिंग पर पूरी पाबंदी लगाने को कहा गया। एसपी सिटी ने बताया कि संचालकों से साफ तौर पर कहा गया कि यदि इसके बाद भी घटनाएं होती हैं तो इसकी सूचना तत्काल दें। सूचना न देने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें