फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणगौर पूजन कर मांगा सौभाग्य

Tue, 20 Mar 2018 09:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
गणगौर पूजन करतीं महिलाएं। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मारवाड़ी युवा मंच की ओर से चैत्र नवरात्र की तृतीया पर मंगलवार को पूर्वाह्न में गणगौर पूजन का आयोजन साहबगंज स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में किया गया। इस दौरान राजस्थानी भक्ति संस्कृति को जीवंत करते हुए महिलाओं और बालिकाओं ने श्रद्धा व उत्साह के साथ सहभागिता की।
विज्ञापन


गणगौर पूजन का प्रारंभ होली के अगले दिन से किया जाता है। 16 दिनों तक कन्याएं शिव-पार्वती की आराधना कर शिवजी जैसा पति पाने की कामना करती हैं। नवविवाहिता एवं विवाहिता युवतियों द्वारा आराधना करके सुख, समृद्धि और पति की दीर्घायु की कामना की जाती है। सुबह से ही राजस्थानी परिवेश में सुहागन पूर्ण शृंगार किए मंदिर पहुंचने लगीं। लोकरीति एवं राजस्थानी परंपरानुसार आने वाली महिलाओं ने पूजा स्थल के समक्ष बैठकर विशेष रूप से सुसज्जित किए गए गणगौर की प्रतिमाओं का पूजन किया।

इसके साथ ही महानगर के मारवाड़ी परिवारों में गणगौर का पूजन श्रद्धा व उत्साह के साथ हुआ। जिस किसी भी घर में एक वर्ष के भीतर कन्या का विवाह हुआ था, उनके यहां विशेष पूजन हुआ। सायंकाल राजघाट पुराना पुल से नीचे जाकर गणगौर की विदाई दी गई। आयोजन में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सचिव आनंद जैन, कार्यक्रम संयोजक दीपक सराफ, अनिता, श्रद्धा, श्रुति, रेनू, रश्मि, स्वाती, प्रीति, कोमल, नवीन, आलोक, रोहित, हर्ष, अंकित आदि की सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें