फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी मिलने पर भड़के मेयर, दी चेतावनी

Mon, 22 Jan 2018 08:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते मेयर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए किए जा रहे सर्वे और नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के उलट शहर में सफाई व्यवस्था की कमान संभाले लोग गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। सफाई कर्मचारी से लेकर इनकी निगरानी करने वाले लापरवाही बरत रहे हैं। मेयर सीताराम जायसवाल ने औचक निरीक्षण किया तो यह असलियत सामने आई। मेयर ने सफाई व्यवस्था को बेहतर करने की नसीहत दी है। दोबारा लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


सोमवार को मेयर सीताराम जायसवाल ने बेतियाहाता स्थित मुंशी प्रेमचंद पार्क के सटे नाले का निरीक्षण किया। नाला सिल्ट से भरा मिला। वहीं पार्क के पास कूड़ेदान कूड़े से भरा था। मूत्रालय और उसके जाने के मार्ग पर काफी गंदगी थी। उन्होंने संबंधित मुख्य सफ ाई निरीक्षक पीएन गुप्ता तथा संबंधित सुपरवाइजर को तत्काल सफ ाई कराने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि ऐसी स्थिति फिर मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान उन्होंने दुकानों के सामने पक्के स्लैब के स्थान पर ऐसी व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया कि नाले की सफाई में दिक्कत न हो। उसके बाद सभी दुकानदारों को तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया गया। इस दौरान पार्षद देवेंद्र कुमार गौड़, जितेंद्र सैनी, संजय श्रीवास्तव, बृजेश सिंह छोटू, मुख्य सफाई निरीक्षक पीएन गुप्ता के अलावा मो. आरिफ सिद्दीकी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें