फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालवीय विश्वविद्यालय में खुलेगा उद्यमिता विकास केंद्र

Tue, 26 Dec 2017 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मंत्री आशुतोष टंडन ने पुरातन छात्र सम्‍मेलन का उद्घाटन किया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दो दिवसीय पुरातन छात्र सम्मेलन का मंगलवार को उद्घाटन करने पहुंचे प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की मुहिम शुरू की गई है। इसके लिए मालवीय विश्वविद्यालय और यूपी के दो अन्य तकनीकी विश्वविद्यालयों (कानपुर, लखनऊ) में उद्यमिता विकास केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसमें विद्यार्थियों को केंद्र सरकार की स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, डिजिटल इंडिया समेत राज्य सरकार की रोजगार परक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। तकनीकी शिक्षा को रोजगार परक बनाने की कवायद भी चल रही है।
विज्ञापन


गोरखपुर पहुंचे प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि तकनीकी विश्वविद्यालय और कॉलेजों में शिक्षकों के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्लेसमेंट सेल और प्रभावी बनाए जा रहे हैं। बीटेक, बीबीए, बीसीए, एमबीए और एमसीए करने वाले विद्यार्थियों को जॉब मिले, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। प्रधानमंत्री का सपना है कि लोगाें को अच्छी तकनीकी शिक्षा मिले। सब हुनरमंद बनें। ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि तकनीकी, प्रबंधन की शिक्षा लेने वाले छात्र-छात्रा नौकरी के पीछे न भागें। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह स्वरोजगार अपनाएं और रोजगार देने वाले बनें।

इससे पहले कुलपति प्रो. एसएन सिंह ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि मालवीयंस ने देश, विदेश में छाप छोड़ी है। बड़े प्रशासनिक पदों को संभाला और नाम कमाया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में यूपीपीसीएल के पूर्व चेयरमैन एपी मिश्र, मालवीय पुरातन परिषद के अध्यक्ष जेवी राय, बीके मिश्रा और एपी सिंह ने भी अनुभव साझा किए।
विज्ञापन


मेरठ मेडिकल कॉलेज में अश्लील डांस की होगी जांच
प्राविधिक एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने मेेरठ मेडिकल कॉलेेज की बैचलर पार्टी में अश्लील डांस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मंत्री ने बताया कि जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा की अध्यक्षता वाली कमेटी तीन दिन में रिपोर्ट देगी। बैचलर पार्टी में एंबुलेंस से रसियन डांसर को मेडिकल कॉलेज कैंपस लाए जाने का आरोप लगा था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसका संज्ञान राज्य सरकार ने लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें