फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौसले से खेल ही नहीं दिल भी जीता

Mon, 04 Dec 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
नार्मल परिसर में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेते दिव्यांग विद्यार्थी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विश्व दिव्यांग दिवस पर रविवार को नार्मल परिसर में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए रंगोली, छूकर पहचानो, निबंध, कला प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, ट्राई साइकिल रेस, रस्साकसी, जलेबी दौड़, गायन, नृत्य, वादन और फुटबाल प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें विद्यार्थियों ने बुलंद हौसले से खेल ही नहीं, मौजूद लोगों का दिल भी जीत लिया। विजेताओं को मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक गोयल ने प्रमाण पत्र और मेडल देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने दिव्यांग विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोली देखी और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि हर बच्चे में प्रतिभाएं होती हैं। यही बच्चे आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि अब वह समय दूर नहीं जब सामान्य बच्चों के साथ दिव्यांग बच्चे भी कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे और उच्च पदों पर कार्य करते हुए सभी कार्यों का बखूबी निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर सर्व शिक्षा अभियान के लेखाधिकारी शैलेश कुमार श्रीवास्तव, जिला समन्यवक विवेक जायसवाल, विशेष शिक्षक आनंद त्रिपाठी, मन्नन राय और शिक्षक मौजूद रहे।

चित्रकला में मानसी, जलेबी दौड़ में अमन अव्वल
चित्रकला प्रतियोगिता में अयोध्या दास गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा मानसी ने प्रथम स्थान, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पिपराइच की आंचल को द्वितीय स्थान और चरगांवा की अंजली को तृतीय स्थान मिला। जलेबी दौड़ में प्राथमिक विद्यालय मुड़िला, चरगांवा के अमन को प्रथम, कालेसर सहजनवां के रत्नेश को द्वितीय और सीहापार के छोटू को तृतीय स्थान मिला। कुर्सी दौड़ में लव कुमार को प्रथम, आकाश को द्वितीय और अमन को तृतीय स्थान मिला। बालिकाओं की कुर्सी दौड़ में कविता को प्रथम, अंजलि को द्वितीय और मनीषा को तृतीय स्थान मिला। ब्रेल लेखन प्रतियोगिता में अप्सरा को प्रथम, कुसमावती को द्वितीय और तृप्ती को तृतीय स्थान मिला। बालकों के रिले दौड़ में अनिल, दयानंद पाल, मनीष गौतम तथा बालिकाओं में खुशी यादव, रंभा और राधा को क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान मिला। पेंटिंग में सुल्तान को प्रथम, विनीता को द्वितीय और वीना को तृतीय स्थान मिला। समूह प्रतियोगिताओं में कस्तूरबा विद्यालय पिपराइच को प्रथम, जंगल कौड़िया को द्वितीय और भटहट को तृतीय स्थान मिला। संास्कृतिक प्रतियोगिताओं में कस्तूरबा विद्यालय खोराबार को प्रथम, जंगल कौड़िया को द्वितीय और बड़हलगंज को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें