रिकॉर्डिंग कराने पहुंचे प्रतिभागी।
- फोटो : Amar Ujala
साहित्यिक लेखन को बढ़ावा देने के लिए एक एंड्रायड एप कंपनी की ओर से नवोदित रचनाकारों को मंच दिया गया। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभावानों के साथ शहर के कई रचनाकारों ने सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इनके काव्यपाठ का वीडियो रिकॉर्ड कराया गया।
एप कंपनी के प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि इन वीडियो को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर अपलोड कराया जाएगा, जिससे इन नवोदित रचनाकारों की प्रतिभा से दुनिया रूबरू हो सके। कार्यक्रम की सह संयोजक श्रेया लेवी और ऋषभ पांडेय ने बताया कि रचनाकारों ने अपनी रचनाओं से समाज में फैली कुरीतियों और आडंबरों पर कुठाराघात किया।
उन्नाव से आए अभिषेक पांडेय, लल्ला गोरखपुरी, अंचित श्रीवास्तव, देवरिया के नमन मिश्र, प्रतापगढ़ के हमद खान, गोरखपुर के मिथिलेश यादव, संजना तिवारी, दिव्या अग्रवाल, चांदनी त्रिपाठी, विनय वर्मा, दिलशाद आदि ने अपनी रचनाओं से लोगों की वाहवाही लूटी।