फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल में पढ़ाती मिली रसोइया

Wed, 15 Nov 2017 11:15 PM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
school - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बखिरा(संतकबीरनगर)। बुधवार को मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल ने बखिरा के प्राथमिक व कन्या जूनियर विद्यालय का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की जगह रसोइया पढ़ाती मिली। दोनों विद्यालयों में बच्चो की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताई। विद्यालय में मिली खामियों पर नाराजगी जताते हुए सफाई कर्मी को निलंबित करने का निर्देश बीडीओ बघौली को दिया। विधायक पूर्वाह्न 11 बजे प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। स्कूल में गंदगी व टूटे फर्श को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। कक्षा दो में अध्यापक की जगह रसोइया पढ़ाते मिली। इन पर उन्होंने संबंधित शिक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा। छात्रों की कम उपस्थिति पर प्रधानाध्यापक से पूछा तो प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार ने रैली में जाने की बात कही। इसके बाद कन्या जूनियर विद्यालय में पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षों की दयनीय हालत देखकर आश्चर्य जताया। यहां हैंड पंप खराब मिले। बदहाल शौचालय गंदगी से पटा था। चारों तरफ गंदगी थी। कुल 101 बच्चों के सापेक्ष महज 20 बच्चे विद्यालय में उपस्थित मिले। विधायक ने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाते हुए विद्यालय के प्रति जिम्मेदारी से कार्य करने का निर्देश दिया। बीडीओ व एडीओ पंचायत को भी फटकार लगाते हुए विद्यालय परिसर की सफाई के साथ ही कस्बे की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें