फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी दिवाली पर पापों के नाश को किया दीपदान

Wed, 18 Oct 2017 08:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छोटी दिवाली के दिन भी दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। हर्षोल्लास के साथ शहर में छोटी दिवाली परंपरागत ढंग से मनाई गई। सुबह लोगों ने घरों में स्नान के बाद पूजापाठ किया। शाम हुई तो शहर रोशनी से नहा उठा। लोगों ने पापों के प्रतीक नरकासुर के नाश की कामना से चार ज्योत वाले दीप जलाए।

बुधवार सुबह ही छोटी दिवाली का उल्लास लोगों पर हावी हो गया। सोशल मीडिया के जरिए लोग दूरदराज में रहने वाले सगे संबंधियों और मित्रों को छोटी दिवाली की शुभकामनाएं दीं। फोन पर भी पर्व की शुभकामना देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। सुबह लोगों ने घरों पर स्नान के बाद गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की। तमाम लोगों ने यमतर्पण भी किया। शाम को नरक दोष से बचने और पापों के विनाश के लिए घरों के बाहर चौमुखा दीप जलाया। त्योहार पर शाम को घर के बाहर चौमुखा दीप जलाने की परंपरा है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का संहार किया था। इसलिए छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। नदी घाटों पर जुटे लोग नरक चतुर्दशी पर नदी स्नान की प्राचीन मान्यता है। भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े इस पर्व पर यमुना स्नान का बड़ा महात्म्य है। इसी के चलते स्थानीय नदी घाटों पर पूरे दिन लोगों की भीड़ रही। लोगों ने घाटों पर स्नान-तर्पण किए।
विज्ञापन
बाजार में खूब रही रौनक छोटी दिवाली पर बाजार में खूब रौनक रही। लोगों ने दिवाली के लिए मिठाइयां खरीदीं। जिन लोगों ने दीपक नहीं खरीदे थे, वह दिन में दीये खरीदते नजर आए। लाई आदि की भी खूब खरीदारी हुई। गिफ्ट शॉप पर भीड़ छोटी दिवाली पर गिफ्ट शॉप भी गुलजार रहे। लोगों ने त्योहार पर अपने अजीजों को भेंट करने के लिए उपहार खरीदे। चॉकलेट के पैक खूब बिके। इसके अलावा मेवे के गिफ्ट पैकेट की भी काफी मांग रही।
विज्ञापन
झालर और डिजाइनर मोमबत्ती खरीदे दिवाली की तैयारियों में जुटे लोगों से इलेक्ट्रॉनिक बाजार भरा रहा। लोगों ने आकर्षक झालरें, सजावटी आइटम, लक्ष्मी-गणेश की इलेक्ट्रॉनिक मूर्तियां, रोशनी बिखेरने वाला शुभ-लाभ खरीदा। डिजाइनर मोमबत्ती भी बाजार में खूब बिकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें