गोरखपुर।
लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती बुधवार को समारोह पूर्वक मनाई गई। असुरन चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महामंत्री गौतम लाल श्रीवास्तव की अगुवाई में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं कैंप कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया।
वक्ताओं ने कहा कि तानाशाही, भ्रष्ट्राचार के खिलाफ जयप्रकाश ने नए समाज की शुरूआत की थी। इस दौरान सत्येंद्र यादव, दीनानाथ यादव, रामा यादव, राजेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गया नारायण लाल श्रीवास्तव ने कचहरी में कार्यक्रम किया। सुभाष चंद्र अकेला ने कहा कि वह देश में शांतिमय क्रांति की साधना में लगे रहे। उनके गहन ज्ञान, चिंतन, और उदार व्यक्तित्व से युवाओं को परिचित कराना होगा। पढ़े बेटी, बढ़े बेटी सेवा संस्थान के सचिव विवेक अग्रहरि ने कहा कि सामान्य और साधारण परिवार में जन्म लेने के बाद भी जेपी क्रांतिकारी विचारधारा से महान बन गए। इस दौरान आशीष प्रिय, सूरज चौरसिया, मोहम्मद कलीम, सुनील कुमार श्रीवास्तव, अरशद खान, दीपक गोड़ वंदना साहनी मौजूद रही।