फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकात्म मानववाद भारत की परम्परा की आधारशिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद भारत की उस परंपरा की आधारशिला है, जिसमें प्राणी मात्र के कल्याण की संकल्पना की गई है। भाजपा इन्हीं सिद्धांतों पर काम कर रही है।
ये बातें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बुधलाल विश्वकर्मा ने कहीं। वह दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने ने कहा कि हम सभी का सम्मान भाजपा के सम्मान में सम्मिलत है। प्रधानमंत्री भी दीनदयाल जी के विचारों पर कार्य कर रहे हैं। उनका अभियान गरीबी मिटाना है। उन्होंने जितनी चिंता गरीब और कमजोर के लिए की है, यदि पहले के शासकों ने किया होता तो आज देश की यह स्थिति नहीं होती। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में जनसंघ के समय के कार्यकर्ता प्रेमचंद श्रीवास्तव, मुरली मनिहार कश्यप, रामलाल गुप्ता, सुरेश चंद, गिरीश चंद्र गुप्ता को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम श्रीवास्तव, संचालन राहुल श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष निर्मला द्विवेदी, अंजू चौधरी, ऊषा नारायण, सत्येंद्र सिन्हा, राधेश्याम रावत, विश्वजिताशु सिंह, गौरव वर्मा, शिवकुमार शर्मा, दयानंद शर्मा, बृजेश मणि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें