गोरखपुर। रेलवे अस्पताल में जीवन रक्षक दवाओं को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड रूम बनाया गया है। शुक्रवार को एनईआर के जीएम सत्य प्रकाश त्रिवेदी ने इसका उद्घाटन किया। अस्पताल के ट्रांजिट औषधि भंडार में स्थापित ‘कोल्ड रूम’ में 2 से 8 डिग्री सेंटीग्रेट के तापमान पर दवाएं रखी जाएंगी।
उद्घाटन के बाद जीएम ने इसका निरीक्षण भी किया। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि जीवन रक्षक दवाओं को इस कोल्ड रूम में 2 से 8 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान पर सुरक्षित रखा जा सकता है। इन्सुलेसन के लिए पॉली-यूरेथ्ेान-फोम का प्रयोग किया गया है। महाप्रबंधक ने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं में विस्तार के क्रम में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने चिकित्सालय में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया और इसमें निरंतर सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके बाद जीएम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, डायलिसिस यूनिट, किचन तथा मैकेनाइज्ड लांड्री का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रमुख विभागाध्यक्षों के साथ चिकित्सालय परिसर में पौधे भी लगाए।
इस दौरान मुख्य विद्युत इंजीनियर योगेश अस्थाना, मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. सतीश चंद्र, मुख्य स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सोमई प्रसाद, चिकित्सा निदेशक डॉ. राजीव सक्सेना, प्रमुख विभागाध्यक्ष, रेलवे चिकित्सक उपस्थिति थे ।