फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन में फर्जी मिले 39 हजार राशनकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगगर। जिला प्रशासन की तरफ से कराए गए सर्वे में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पोल खुल गई है। अब तक जनपद में 6.50 लाख राशनकार्डों का सत्यापन कराया जा चुका है, जिसमें 39 हजार राशन कार्ड फर्जी पाए गए हैं। अब भी एक लाख राशन कार्डों का सत्यापन कराया जाना बाकी है।
विज्ञापन

यह जानकारी शुक्रवार को जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने दी। उन्होंने कुशीनगर में संवाददाताओं को बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में कुल 7.50 लाख लोगों के राशन कार्ड बने हैं। उनमें 6.50 लाख राशन कार्डों का सत्यापन करा लिया गया है। अब तक कराए गए सर्वे में 39 हजार राशन कार्ड फर्जी मिले हैं। शेष बचे एक लाख राशन कार्डों का सत्यापन अभी होना है। डीएम ने बताया कि फर्जी पाए गए राशनकार्डों को निरस्त कर उनकी जगह पात्र व्यक्तियों के नाम पात्र गृहस्थी की सूची में दर्ज किए जाएंगे।
डीएम ने बताया कि जिले में अब भी कोटे की 120 दुकानें रिक्त चल रही हैं। उन्हें दूसरे कोटे की दुकानों से संबद्ध कर संचालित किया जा रहा है। वहीं एक सवाल के जवाब में कहा कि संबद्ध दुकानों में गांव के लोगों और कानूनी दांवपेंच में फंसे होने के चलते इनका चयन नहीं किया जा रहा है। वहीं जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत साढ़े चार हजार आवासों के रजिस्ट्रेशन का कार्य ब्लॉक स्तर से जारी है। आवास लेने के लिए पात्र व्यक्ति अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उनकी तरफ से पंजीकरण के दौरान दर्ज कराई गई जानकारी की सही पुष्टि होने के बाद उन्हें आवास का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें