फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारिडोर पर 28 स्टेशनों तक पहुंचेगी मेट्रो

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। पहले फेज में गोरखपुर मेट्रो दो कारिडोर पर दौड़ेगी। पहला कारिडोर श्यामनगर से सूबा बाजार का होगा जिसमें 16 स्टेशन पड़ेंगे। इसी तरह दूसरा कारिडोर गुलरिहा से ट्रांसपोर्ट नगर तक प्रस्तावित है। इसमें 12 स्टेशन होंगे। प्रत्येक स्टेशन के बीच एक से सवा किलोमीटर का अंतर होगा। धर्मशाल स्टेशन को जंक्शन बनाने का प्रस्ताव है। यहां दोनों कारिडोर आकर मिलेंगे। पहला कारिडोर 18.5 किलोमीटर तो दूसरा 12.5 किलोमीटर लंबा होगा।
गोरखपुर मेट्रो की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने के लिए सर्वे का काम तकरीबन पूरा हो चुका है। हाउस होल्ड सर्वे के तहत तय 4700 घरों में सर्वेयर की टीम दस्तक दे चुकी है। रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के एसी और स्लीपर कोच के साथ ही एयरपोर्ट पर यात्रियों से भी सर्वे टीम ने जरूरी जानकारियां जुटाई हैं। इसके अलावा शहर के तमाम रुटों, चौराहों, तिराहों पर यातायात दबाव के साथ ही टीम शैक्षणिक संस्थानों, दफ्तरों और फैक्ट्रियों में काम करने वालों का भी सर्वे कर चुकी है। सर्वे कंपनी एसटीसी (श्वेता टेकभनोफाइल कंसलटेंट) के 15 जुलाई तक डीपीआर तैयार करने वाली राइट्स को रिपोर्ट सौंप देने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सर्वे कंपनी ने कमिश्नर अनिल कुमार के सामने अपने सर्वे रिपोर्ट का पावर प्रजेंटेशन दिया। इस दौरान राइट्स की एजीएम सुजाता, लखनऊ मेट्रो कारपोरेशन के जीएम कुमार किशोर, रेव जान समेत लोनिवि, नगर निगम और जीडीए के अफसर मौजूद रहे। कमिश्नर ने सर्वे कार्य की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द डीपीआर बनाकर प्रस्तुत करने को कहा। इस दौरान उन्होंने राइट्स के अधिकारियों से मेट्रो की तैयारियों के बारे में बिंदुवार जानकारी प्राप्त की। इसके बाद कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ यूनिवर्सिटी गेट के सामने जाकर मानचित्र के मुताबिक रूट की भी जानकारी ली।
विज्ञापन


पहले कारीडोर के प्रस्तावित स्टेशन
श्यामनगर, बरगदवा, शास्त्रीनगर, नथमलपुर, गोरखनाथ मंदिर, हाजीपुर , धर्मशाला, रेलवे स्टेशन, गोरखपुर विश्वविद्यालय, पैडलेगंज, मोहद्दीपुर, रामगढ़ लेक, एम्स, मालवीय नगर, एमएमएमयूटी, दिव्यनगर तथा सूबा बाजार स्टेशन प्रस्तावित है।

दूसरे कारिडोर के प्रस्तावित स्टेशन
गुलरिहा, बीआरडी मेडिकल कालेज, मुगलहा, खजांची बाजार, बशारतपुर, अशोकनगर, असुरन चौक, धर्मशाला, गोलघर, कचहरी चौक, बेतियाहाता, ट्रांसपोर्टनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें