फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी से होगा सभी वर्ग का फायदा

विज्ञापन
सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
प्रदेश सरकार के सिंचाई एवं जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जीएसटी से समाज के हर वर्ग को फायदा होगा। जो भी कानून बनता है वह समाज के कल्याण के लिए बनता है। यदि इसमें कोई कमी होगी तो उसे बाद में दूर कर लिया जाएगा।
वे शुक्रवार को जीडीए सभागार में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद राजनीति का पहला चरण 1947 में प्रारंभ हुआ। इसमें जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह का कार्यकाल रहा। 26 मई 2014 से राजनीति का दूसरा चरण प्रारंभ हुआ। इसके नायक पीएम नरेंद्र मोदी हैं। 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी का ऐलान कर पीएम एक साहसिक कदम उठाया। अब 30 जून की मध्य रात्रि से जीएसटी लागू होगा। इससे आम जन को फायदा होगा। कहा, पहले केंद्र व राज्य सरकार के टैक्स विभाग के अधिकारी गाहे बगाहे छोटी-छोटी कंपनियों पर नोटिस जारी कर दिया करते थे। इसके कारण उद्यमी व व्यापारी विभागों का चक्कर लगाते थे। अब जीएसटी से सभी कार्य ऑनलाइन होंगे। अधिकारियों और बाबुओं के विशेषाधिकार स्वत: समाप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि जीएसटी लागू होने से 80 प्रतिशत व्यापारी सरकारी अधिकारियों के ऑफिसों का दौड़ लगाने से बच जाएंगे। इस व्यवस्था से प्रदेश के लगभग छह लाख छोटे और मझोले व्यापारी लाभान्वित होंगे। इसी तरह से बड़े उद्यमियों और कारोबारियों के लिए जीएसटी में अनेक सहूलियतें दी गई हैं। इस नई व्यवस्था में व्यापारियों और उद्यमियों द्वारा दाखिल किए गए ऑनलाइन रिटर्न स्वत: कर निर्धारण मान लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें