फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न संस् थाओं में मनाया गया विश्व रक्तदाता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
विश्व रक्तदाता दिवस पर बुधवार को विभिन्न अस्पतालों में कार्यक्रम हुए। इस दौरान कहीं रक्तदान हुआ तो कहीं रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।
मेडिकल कालेज और फातिमा ब्लड बैंक में भी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मेडिकल कॉलेज के शिविर में रेड पल्स संस्था के 25 सदस्यों ने रक्तदान किया। साथ ही एनआईवी के अमित श्रीवास्तव ने 20वीं बार रक्तदान किया। इसके अलावा शाईनी अग्रवाल, डॉ. अमरेश अस्थाना, उनकी पत्नी डॉ. अंजना अस्थाना, जनरल सर्जरी के डॉ. अशोक यादव, प्रभाकर मिश्रा, जितेंद्र चौधरी, रचना धुलिया, जितेंद्र झा और अनुभा धुलिया ने भी रक्तदान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर गोरखनाथ ब्लड बैंक में रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जटाशंकर गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष यशपाल सिंह समेत एक दर्जन से अधिक रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रभारी डॉ. अवधेश अग्रवाल ने बताया कि यशपाल सिंह ने अब तक 53 बार रक्तदान किया है। वह इस ब्लड बैंक के सबसे ज्यादा बार रक्तदान करने वाले स्वैच्छिक रक्तदाता हैं। वह हर तीसरे माह रक्तदान करते हैं। कार्यक्रम में यशपाल सिंह, अविनाश श्रीवास्तव, प्रितेश, सुजीत व विशाल सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें