इंटर में स्निग्धा यादव, हाईस्कूल में कृति अव्वल
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेटियां ही आगे
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर।
बहु प्रतीक्षित यूपी बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम एक बार फिर बेटियों के ही नाम रहा है। हाईस्कूल और इंटर परीक्षा के परिणाम टॉप थ्री में छात्राएं ही हैं।
इंटरमीडिएट में नरपति सिंह इंटर कॉलेज उजरौटी कला की छात्रा व खलीलाबाद शहर के एग्रो कालोनी में रहने वाली स्निग्धा यादव ने 464 अंक यानि 92.80 फीसदी अंक पाकर अव्वल रहीं। एपीआईसी पारासीर की छात्रा खुशबू ने 453 अंक यानि 90.6 प्रतिशत और साधु शरण चौरसिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहरी की साधना ने 453 यानि 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पाया है। एसआरएनसीकेबीएम आईसीआर सरकारी स्कू ल की महरूनिशां ने 90 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में तीसरे नंबर पर रहीं। इसके साथ ही केडीरामदेव राय इंका कौव्वत्ररा की बुशरा ने 89.80 फीसदी, सुजाता व संध्या ने 89.60, शिवांगी ने 89.40, हेमंत व स्वाति शुक्ला 89.00, मनीष कुमार ने 88.80, शीतल त्रिपाठी ने 88.60, सर्वेश कुमार ने 88.40 फीसदी अंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया।
वहीं हाईस्कूल में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गागरगढ़ की छात्रा कृति पांडेय ने 92.33 प्रतिशत प्राप्त कर जिले में अव्वल रहीं। वहीं एसआरएनसी केवीएम आईसीआर सरकारी कॉलेज की नमिता ने 92.17 ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। श्रीमती शंकर देई इंटर कॉलेज धनघटा की राजलक्ष्मी, प्रतिभा यादव (आपीवाई एमआईसी महुली) और नेहा चौधरी (स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गागरगढ़) ने ने 91.67 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा एसआरकेआरएन फिरोज एआईसी अलीनगर के छात्र शिवाजी व स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गागरगढ़ की अपूर्वा ने 91.17 प्रतिशत अंक हासिल किया। पब्लिक इंका के सुनील कुमार, केएचएसएस खलीलाबाद की यामिनी सिंह, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गागरगढ़ की महक ने 90.83 फीसदी अंक हासिल किया।
वहीं डीएवी आईसी मेंहदावल के विजय कुमार ने 90.67, एसडीजीआईसी धनघटा की आयुषी ने 90.50 इसी स्कूल की संध्या ने 90.33 और एसएलवीएसएसआईसी टुंगपार की नेहा अग्रहरि ने 90.17 फीसदी हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसी के साथ ही स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज की अपूर्वा ने 548 अंक यानि 90.01 प्रतिशत, श्रीमति शंकर देई इंटर कॉलेज धनघटा की प्रतिमा ने 546 यानि 90 प्रतिशत अंक पाया है। श्रीमती शंकर देई इंटर कॉलेज धनघटा की आयुषी ने 547 अंक यानि 90.51 प्रतिशत, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज धनघटा की महक चौहान ने 545 यानि 90.5 प्रतिशत अंक, सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेंहदावल की उत्कर्ष पांडेय ने 89. 67 प्रतिशत अंक हासिल किया है। छात्र छात्राओं की सफलता पर उनके परिजनों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है।