गोल्हौरा (सिद्धार्थनगर)। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी और फोटो से छेड़छाड़ करने के मामले में गोल्हौरा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। त्रिलोकपुर के मन्नीजोत गांव निवासी शुत्रघ्न ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बगुलहवा गांव का युवक मस्त भाई काफी दिनों से फेसबुक पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहा है। वह इनकी फोटो से भी छेड़छाड़ करता है। एसओ विनोद कुमार राव ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।