फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी लखनऊ ने महाराष्ट्र एकादश को 3-2 से हराया

Mon, 25 Feb 2019 11:52 PM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सोमवार को खेला गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सोमवार को खेला गया। पिछले वर्ष की उप विजेता टीम एसएसबी लखनऊ ने महाराष्ट्र एकादश की टीम को 3-2 से शिकस्त दी। आठ अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरा महाराष्ट्र एकादश हार नहीं बच सका।
विज्ञापन


वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर एसएसबी से पहले क्वार्टर के 12वें मिनट में कुमुदिनी ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर के तीसरे मिनट में एक गोल और कर एसएसबी की टीम ने 2-0 से बढ़त बना ली। इसी बीच खेल के 10वें मिनट में महाराष्ट्र की ऐश्वर्या ने शानदार गोल कर बढ़त को कम कर 2-1 कर दिया। महाराष्ट्र की तरफ से गृह जिले के मैदान पर खेल रही अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रीति दुबे ने दूसरे हाफ के 39वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर किया। 45वें मिनट में एसएसबी की मनीषा ने टीम के लिए तीसरा कर स्कोर 3-2 कर फिर से बढ़त बना ली। मैच के अंतिम में निर्णायक बढ़त बनाए हुए एसएसबी ने मैच जीत लिया।

सुबह खेले गए मैच में संयुक्त छात्रावास लखनऊ ने सीआरपीएफ को 2- 0 से हराया। लखनऊ की मुमताज खान ने 25वें मिनट में जबकि 49वें मिनट में अनीषा ने गोल किया। हॉकी एकेडमी सोनीपत व यूको बैंक के बीच मुकाबला एकतरफा रहा। सोनीपत ने 8 -0 से जीत दर्ज की। निशा व प्रियंका ने दो-दो, निवेदिता, श्वेता, पुष्पा रानी व हरदीप ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि मेयर सीताराम जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का उद्घाटन किया। इस दौरान हॉकी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश, पूर्वोत्तर रेलवे के डिप्टी सीओएम कंस्ट्रक्शन राजीव सेठ, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुणेंद्र पांडेय, मनीष सिंह, दिलीप कुमार, रीवा शाही समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें