फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने गिनाई योजनाएं, लगे योगी-मोदी के नारे

Sat, 23 Feb 2019 12:42 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को युवाओं से मन की बात की। भारत के युवा के मन की बात कार्यक्रम सजीव प्रसारण एमएमएमयूटी में किया गया। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रदेश में सही ढंग से लागू न कराने का ठीकरा सपा सरकार पर फोड़ा और विकास के बहाने कटाक्ष किया। मुख्यमंत्री ने सपा सरकार मुख्यमंत्री ने एम्स, फर्टिलाइजर कारखाना, चीनी मिलों को चालू कराने की बात कही तो पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसी बीच उत्साहित युवाओं ने योगी-मोदी के नारे भी लगाए।
विज्ञापन


एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ में मुख्यमंत्री ने मन की बात शुरू की। सबसे पहले लखनऊ के विद्यार्थियोें से उन्होंने संवाद स्थापित किया। पांच जिलों में सबसे आखिर में गोरखपुर की बारी आई। गोरखपुर से मयंक ने मुख्यमंत्री से पूछा, प्रदेश में पूर्वांचल व बुंदेलखंड में विकास की रफ्तार की गति धीमी है। इसे लेकर सरकार की रणनीति क्या है? मुख्यमंत्री ने जवाब दिया, पूर्वांचल में विकास सबसे ज्यादा हो रहा है। बंद चीनी मिलें चालू हो रही हैं, गोरखपुर में एम्स, फर्टिलाइजर, चिड़ियाघर, एक्सप्रेस-वे सहित तमाम योजनाओं पर काम तेजी से हो रहा है। हां, बुंदेलखंड में अभी काम बाकी है। बहुत सारी योजनाएं हैं, जल्द ही वहां भी विकास की रफ्तार तेज होगी। दृढ़ इच्छाशक्ति है तो कोई बाधा सामने नहीं होगी। मुख्यमंत्री के जवाब के बाद योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे लगने शुरू हो गए।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने युवाओं को जीवन का अर्थ और उद्देश्य को कई उदाहरण के साथ समझाया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें