फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल को एसडीएम ने किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों का फार्म भरने के लिए अवैध वसूली की शिकायत पर गुरुवार को एसडीएम प्रबुद्ध सिंह ने जमलोत हल्का नंबर पांच के लेखपाल विंध्याचल को जांच के बाद निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, लेखपाल के बारे में एसडीएम को शिकायत हुई थी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने लेखपाल के क्रिया कलापों की जांच करवाई। जांच में शिकायतें सहीं मिलने पर उन्होंने इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसडीएम का कहना है कि जल्द ही इन्हें आरोप पत्र जारी किया जाएगा। जिसका जवाब लेखपाल द्वारा दिए जाने के बाद उचित दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। किसान सम्मान निधि योजना का फार्म निशुल्क भरा जाएगा। इसका कोई शुल्क नहीं है। उन्होंने अन्य लेखपालों को आगाह करते हुए कहा कि किसी भी सरकारी योजना में धन वसूली की शिकायत मिली तो कोई बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें