दूसरे के नाम-पते पर नौकरी
करने वाली प्रधानाध्यापिका बर्खास्त
बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को किया बर्खास्त
गोरखपुर। बेसिक शिक्षाधिकारी बीएन सिंह ने प्राथमिक विद्यालय हरपुर जंगल कौड़िया में कार्यरत फर्जी प्रधानाध्यापिका नम्रता सिंह को सोमवार को बर्खास्त कर दिया है। वह दूसरे के नाम और पते पर कई वर्षों से नौकरी कर रही थी। जंगल तुलसी राम बिछिया निवासी नागेन्द्र सिंह ने बीएसए से लिखित शिकायत की थी। जिसके बाद बीएसए द्वारा लगातार चार बार नोटिस जारी किया गया। नम्रता सिंह के उपस्थित नहीं होने पर बीएसए ने कार्रवाई करते हुए बीईओ को संबंधित थाने पर मुकदमा दर्ज कराने और वेतन भत्तों की रिकवरी करने का निर्देश दिया है।