फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के अमन की अगुवाई में यूपी की टीम विजेता

Fri, 28 Dec 2018 09:35 PM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
सीनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब गोरखपुर के अमन की कप्तानी में यूपी की टीम ने अपने नाम किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। विजयवाड़ा में आयोजित 29वीं सीनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब गोरखपुर के अमन की कप्तानी में यूपी की टीम ने अपने नाम किया। फाइनल में उड़ीसा को यूपी की टीम ने एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी।
विज्ञापन


यूपी टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव जीतेंद्र चौधरी ने बताया कि यूपी की टीम ने चौथी बार खिताब पर कब्जा जमाया है। यूपी ने कर्नाटक और मध्यप्रदेश को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी की टीम ने आठ ओवर में 90 रन बनाए।

कप्तान अमन ने अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में हैदराबाद की टीम आठ ओवर में 46 रन ही बना सकी। सेमीफाइनल में यूपी ने 63 रन बनाए। जवाब में गोवा की टीम आठ ओवर में 51 रन ही बना सकी। फाइनल में उड़ीसा की टीम आठ ओवर में 40 रन बना सकी। यूपी की ओर से अमन ने 11 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन


यूपी की टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। यूपी के गौरव को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज घोषित किया गया। गोरखपुर के प्रिंस, फैज और शिवम भी यूपी टीम का हिस्सा रहे। टीम की सफलता पर एसोसिएशन के अध्यक्ष समरजीत सिंह, फिरोज आरा, अमर प्रकाश, इतरत हुसैन खान, वसीउल्लाह खान, इमरान अहमद लारी, रंजय सिंह ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें