गोरखपुर। पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड पर घोसवार एवं गोरौल स्टेशनों पर रविवार को पावर ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने से कुछ ट्रेनों को समय परिवर्तन व नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
एनईआर के सीपीआरओ संजय यादव ने ये जानकारी देते हुए बताया कि दो दिसंबर को गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली 15028 गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस अपने तय समय से 5:20 घंटे देर से प्रस्थान करेगी। इसी तरह गोरखपुर से कोलकाता जाने वाली 15048 पूर्वांचल एक्सप्रेस भी रविवार को ढाई घंटे देर से गोरखपुर से रवाना होगी। छपरा से प्रस्थान करने वाली 18182 छपरा-टाटा एक्सप्रेस भी 3:50 घंटे की देरी से छपरा से जाएगी।