फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश के साथ ओले पड़े, शहर की बिजली गुल

Mon, 30 Apr 2018 01:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
रविवार देर शाम तेज बारिश हुई। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से हवा में बनी हुई नमी से रविवार को मौसम का रुख बदल गया। शाम को पानी के साथ ओले भी बरसे। वहीं रात को तेज बारिश के साथ दोबारा ओलावृष्टि हुई। इस बीच शहर की बिजली गुल हो गई। कई जगह शादी वाले आयोजन स्थलों पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


रविवार को दिन भर हवा चलती रही। दोपहर में पारा चढ़कर 37 डिग्री पहुंच गया। हवा में नमी बढ़कर 70 प्रतिशत तक जा पहुंची। हवा में नमी बढ़ने की वजह से देर शाम बारिश हुई। महुई सुधरपुर, रुस्तमपुर, साकेत नगर, गोरखनाथ, बक्शीपुर, नौसड़, तारामंडल समेत शहर के करीब हर इलाके में बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि उत्तर पश्चिमी राजस्थान से उत्तरप्रदेश होते हुए पूर्व बिहार तक एक ट्रफ लाइन बना हुआ है। इसके साथ ही बिहार के पूर्वी इलाके और झारखंड के ऊपर ऊपरी हवाओं में चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है।

इन सबकी वजह से बिहार, झारखंड, पश्चिमी बंगाल, असोम आदि इलाकों में गरज के साथ बारिश के आसार हैं। वहीं पूर्वी उत्तरप्रदेश के कुछ जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में सोमवार को करीब 40 से 45 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। साथ ही गरज के साथ हल्की बारिश भी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें