फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में कोई कार तो कोई बैलगाड़ी पर सवार

Fri, 10 Nov 2017 08:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नामांकन के बाद शुक्रवार को प्रत्याशियों में चुनाव चिह्नों का आवंटन हो गया। मान्यता प्राप्त दलों के चुनाव चिह्न तो पहले से तय थे। निर्दल प्रत्याशी मनचाहा चिह्न पाने के लिए आरओ कक्ष में जूझते नजर आए। पार्षद के लिए सर्वाधिक प्रत्याशियों की पसंद कार, मोटरसाइकिल, उगता हुआ सूरज, गमला, छाता और त्रिशूल जैसे चिह्न रहे।
विज्ञापन


प्रथम वरीयता में एक ही चुनाव चिह्न दो या उससे अधिक प्रत्याशियों की पसंद होने पर लाटरी करानी पड़ी। पार्षद के लिए कई वार्डों में लाटरी से ही चुनाव चिह्न का वितरण हो सका। कोई कार पर सवार हुआ तो कोई बैलगाड़ी पर। चुनाव चिह्न मिलते ही हर प्रत्याशी ने क्षेत्र की तरफ रुख किया। वहां वह अपने नाम के साथ ही चुनाव चिह्न भी लोगों को बताता रहा। मेयर के 13 में से 10 प्रत्याशियों के मान्यता प्राप्त दल के होने से चुनाव चिह्न वितरण में कोई मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

निर्दल के तौर पर सिर्फ तीन ही प्रत्याशी डॉ. आशीष कुमार सिंह, जियाउद्दीन अंसारी और सलीम है। सभी ने नामांकन के समय ही जिस चुनाव चिह्न की मांग की थी, उन्हें वे मिल गए। मेयर व पार्षद के निर्दल प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न के 47 विकल्प मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें