बेतियाहाता पार्टी कार्यालय पर किसान सिंह के आगमन पर सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनने के बाद बुधवार को पहली बार गोरखपुर पहुंचे कृष्ण भान सिंह सैंथवार उर्फ किसान सिंह का कार्यकर्ताओं ने बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर किसान सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसका बखूबी निर्वहन करेंगे। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, जियाउल इस्लाम, जवाहर लाल मौर्या, मोहसिन खान, सिंहासन यादव, मिर्जा कदिर वेग, राघवेंद्र तिवारी राजू, मैना भाई, जयप्रकाश यादव बालेश्वर यादव, बिन्दा देवी, काली शंकर, विकास यादव, मुन्नी लाल यादव, अमन यादव, हाजी शकील अंसारी आदि मौजूद रहे।