संतकबीरनगर। एचआर इंटर कॉलेेेज खलीलाबाद में चल रहे तीन दिवसीय 20 वीं जनपदीय युवक क्रीड़ा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। तीन दिनों तक चले प्रतियोगिता में 144 अंक पाकर धनघटा तहसील चैैंपियन रहा। जबकि 108 अंक पाकर खलीलाबाद तहसील दूसरे स्थान पर और 77 अंक पाकर मेंहदावल तहसील तीसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि सीडीओ हाकिम सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग बालिका में जीजीआईसी की रंजना मौर्य, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिवानी को चैंपियनशिप मिली। जूनियर बालिका वर्ग में एचआर इंटर कॉलेज की ज्योति सिंह, भोगीपुर धनघटा की कविता चैंपियन रहीं। जबकि सीनियर बालक वर्ग में एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के संदीप कुमार, जूनियर बालक में एचआर के रोहित शर्मा और धनघटा के शिवम त्रिपाठी चैंपियन रहे।
सीडीओ हाकिम सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में हार जीत होती रहती है। कोई हारता है तो कोई जीतता है। हारने वाले व्यक्ति फिर प्रयास करता है और सफलता पाता है। जो खिलाड़ी जनपदीय प्रतियोगिता में विजयी हुए है। उम्मीद है कि वे मंडलीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने कहा कि विजयी खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में और बेहतर प्रदर्शन करेंगे यह उम्मीद है। उन्होंने खिलाड़ियों को मंडलीय प्रतियोगिता में जनपद का गौरव बढ़ाने के लिए उत्साहित किया।
इससे पूर्व विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रबंधक अमरनाथ रूंगटा, राधेश्याम मिश्र, संतमोहन त्रिपाठी, सुमन त्रिपाठी, इंद्रेशधर दुबे, अरूण ओझा, सत्य प्रकाश पांडेय, सुनील मिश्र, अरूणेश कुमार, सतीश प्रसाद, जोखू प्रसाद, अखिलेश भारती, अभिषेक सिंह, भाष्कर मणि त्रिपाठी, रामयश चौरसिया, डॉक्टर चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, उदयभान सिंह, मनोज मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।